Vihar

सरकार का तोहफा, आज सभी खातों में आएगी बढ़ी हुई पेंशन, जानिए कितना होगा फायदा

5/5 - (1 vote)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए 11 तरीक को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शुक्रवार को 1.11 करोड़ से अधिक लोगों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपए की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी। यह बिहार की जनता कर लियर पहली बार होने जा रहा है, जब लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1100 रुपए प्रतिमाह की बढ़ी हुई राशि प्राप्त हुई है।

अब 400 नहीं, सीधे 1100 रुपए प्रतिमाह पेंशन!

अब तक बिहार राज्य में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को 400 रुपए की मासिक पेंशन मिलती थी। लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 1100 रुपए प्रति माह कर दी गई है। इसका सीधा लाभ राज्य के कमजोर और वंचित वर्गों के लोगों को मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने इसे “बिहार की सामाजिक प्रतिबद्धता” का प्रतीक बताया और कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि समाज के सभी तबकों को सम्मान और सुरक्षा मिले।

उन्होंने यह भी दोहराया कि हर व्यक्ति को उसका अधिकार और सम्मान दिलाना प्रत्येक सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य की भी सुरक्षा: सभी पेंशनधारियों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड

नीतीश सरकार ने पेंशन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भी बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि सभी पेंशनधारियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज की सुविधा दी जाए। जिसमे उनके जीवन को उज्वल बनाया जा सके।

जल्द ही सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती से लेकर इलाज तक की पूरी सेवाएं मुफ्त में मिल सकेंगी।

नीतीश कुमार का संदेश

  • एक्स पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा,
    “हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ और सुखी रहें। इसीलिए पेंशन के साथ इलाज की सुविधा और आयुष्मान कार्ड दोनों दिए जा रहे हैं।”
  • “11 जुलाई का दिन राज्य की बड़ी आबादी के लिए ऐतिहासिक है। हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है और अब यह राशि सीधा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो रही है।”

क्यों है यह फैसला खास?

  • बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को आर्थिक राहत
  • स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच
  • डिजिटल ट्रांसफर से पारदर्शिता
  • राज्य के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Indian Army Day 2024 : 15 जनवरी भारतीय सेना के लिए स्पेशल क्यों है Pushkar Mela 2023 : राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में विदेशियों पर्यटकों का आगमन Air Pollution in India : दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में एयर पॉल्यूशन का स्तर 10 गुना ज्यादा खतरनाक Karwa Chaoth : करवा चौथ व्रत की पूजा सामग्री Maa Narmda Nadi Story : माँ नर्मदा नदी Jai Aambe Gauri (जय अम्बे गौरी आरती)
Indian Army Day 2024 : 15 जनवरी भारतीय सेना के लिए स्पेशल क्यों है Pushkar Mela 2023 : राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में विदेशियों पर्यटकों का आगमन Air Pollution in India : दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में एयर पॉल्यूशन का स्तर 10 गुना ज्यादा खतरनाक Karwa Chaoth : करवा चौथ व्रत की पूजा सामग्री Maa Narmda Nadi Story : माँ नर्मदा नदी